बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 हेतु बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कीट संग्रहकर्ता (Indect Collector) अर्थात BTSC Bihar Kit Sangrahkarta Rikti 2025 के कुल 53 पदों पर भर्ती निकाली गई है| इच्छुक उम्मीदवार 05 फरवरी 2025 से 05 मार्च 20 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| यह ऑनलाइन आवेदन बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|
इस आर्टिकल में हम बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे- योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, तैयारी के टिप्स आदि|

बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 के लिए कुल पद-
पद नाम | कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector) |
सामान्य | 18 |
ईडब्ल्यूएस | 05 |
एससी | 10 |
एसटी | 01 |
ईबीसी | 11 |
बीसी | 06 |
बीसी महिला | 02 |
कुल | 53 |
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 की योग्यता-
बिहार तकनीकी सेवा आयोग अर्थात बीटीएससी की तरफ से जो पात्रता एवं मानदंड निर्धारित किए गए हैं वे निम्नवत हैं-
- शैक्षणिक योग्यता:- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है|
- पुरुष के लिए आयु सीमा :- पुरुष के लिए न्यूनतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया है|
- महिला अभ्यर्थी के लिए उम्र सीमा:- महिला अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 की आयु सीमा की गणना-
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 के लिए आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 तक की जाएगी अर्थात 1 अगस्त 2024 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 की आयु सीमा एससी/एसटी/ओबीसी के लिए-
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 के लिए पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष और महिला दोनों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 साल है|
इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित किया गया है|
आयोग द्वारा उम्र का निर्धारण मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष जिस डिग्री में उम्र होगी वही माना जाएगा|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 की हेतु दिव्यांगों की आयु सीमा-
सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-962 के अनुसार दिनांक 22/01/2021 को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दिव्यांगों को उनकी उम्र सीमा में 10 वर्ष का अतिरिक्त छूट प्रदान किया जाएगा|
अर्थात यदि किसी पिछड़ी जाति का दिव्यांग हैं तो उसकी अधिकतम उम्र 40 की जगह 52 वर्ष मानी जाएगी| यदि वह दिव्यांग एससी/एसटी का व्यक्ति है तो उसकी अधिकतम उम्र 42 की जगह 54 वर्ष मानी जाएगी|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता आवेदन प्रक्रिया-
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, ऑफलाइन मान्य नहीं होगा| उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा|
आवेदन शुल्क:-
सामान्य/ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रूपए है|
और आरक्षित श्रेणी एससी/एसटी (बिहार राज्य के लिए) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है|
आरक्षित या अनारक्षित वर्ग की सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क₹150 निर्धारित किया गया है|
बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए चाहे वह महिला हो या पुरुष दोनों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपया ही देना होगा|
आवेदन की अंतिम तिथि:-
बीटीएससी बिहार की संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 का परीक्षा पैटर्न-
बीटीएससी बिहार की संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 की परीक्षा कुल दो चरणों में आयोजित की जाएगी पहला प्रारंभिक परीक्षा और दूसरा मुख्य परीक्षा होगी|
- प्रारंभिक परीक्षा:- इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जो सामान्य ज्ञान, गणित, और विज्ञान पर आधारित होंगे|
- मुख्य परीक्षा:- यह परीक्षा आपके विषय ज्ञान का परीक्षण करेगी| जिसमें कीट विज्ञान विषय शामिल होगा|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता सिलेबस 2025-
बीटीएससी बिहार की संग्रहकर्ता का सिलेबस 2025 निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं, विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन 10/04/2023 के अनुसार जीव विज्ञान (PCB) और गणित (PCM) दोनों विषय शामिल होंगे लेकिन यह परीक्षा कीट संग्रहकर्ता से संबंधित है, इसमें इंटरमीडिएट स्तरीय जीव विज्ञान के 50 प्रश्न शामिल होंगे
- इसमें इंटरमीडिएट विज्ञान स्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे|
- कुल 100 प्रश्न होंगे जो बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे|
- 50 प्रश्न जीव विज्ञान के अकेले होंगे जो बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे|
- जो 100 अंक के होंगे|
- समय 2 घंटा का होगा|
- प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा|
- उक्त परीक्षा कई पालियों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा|
- उक्त परीक्षा में माइंस मार्किंग होगा सही उत्तर देने पर आपको एक अंक मिलेंगे गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कट जायेंगे|
- इसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 के लिए तैयारी टिप्स-
- समय सारणी बनाएं और उसका कठोरता से पालन करें|
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को बार बार हल करें और परीक्षा के पैटर्न को समझें|
- मॉक टेस्ट दें, इसके लिए ऑनलाइन कोचिंग भी आप ज्वाइन कर सकते हैं|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 की चयन प्रक्रिया-
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 की चयन प्रक्रिया कार्मिक एवं विभाग प्रशासनिक सुधार विभाग बिहार के संकल्प संख्या 2374 के द्वारा जारी गाइडलाइन दिनांक 16/07/2007 के अनुसार चयन ऐसे उम्मीदवार का होगा जो-
सामान्य वर्ग का कैंडिडेट लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अर्हक अंक 40% अंक प्राप्त करता है तो उसे पास/उत्तीर्ण माना जाएगा|
पिछड़ा वर्ग का कोई कैंडिडेट यदि लिखित परीक्षा में 36.5% अंक प्राप्त करता है तो उसे उत्तीर्ण माना जाएगा|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग का कोई कैंडिडेट यदि लिखित परीक्षा में 34% अंक प्राप्त करता है तो उसे उत्तीर्ण माना जाएगा|
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ सभी वर्ग की महिला/ दिव्यांग वर्ग का कैंडिडेट यदि लिखित परीक्षा में 32% अंक प्राप्त करता है तो उसे उत्तीर्ण माना जाएगा|
महत्वपूर्ण लिंक:-
आवेदन करें | क्लिक करें |
नोटिफिकेशन डाउनलोड करें | क्लिक करें |
ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
निष्कर्ष:-
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 से संबंधित लेख मुझे उम्मीद है कि आपको अच्छा लगा होगा| यह एक सुनहरा अवसर है जो लोग कीट विज्ञान के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं| उनके लिए ये लेख सहायक होगा| गंभीरता पूर्वक तैयारी करें आपका सिलेक्शन जरूर होगा|
बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न:- बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
उत्तर:- 05 फरवरी 2025 से|
प्रश्न:- बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 हेतु अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर:- 05 मार्च 2025 है|
प्रश्न:- बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता रिक्ति 2025 हेतु आयु सीमा क्या है?
उत्तर:- बीटीएससी बिहार कीट संग्रहकर्ता 2025 के लिए सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 है और पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष और महिला दोनों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 साल है| इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित किया गया है| यदि किसी पिछड़ी जाति का दिव्यांग हैं तो उसकी अधिकतम उम्र 40 की जगह 52 वर्ष मानी जाएगी| यदि वह दिव्यांग एससी/एसटी का व्यक्ति है तो उसकी अधिकतम उम्र 42 की जगह 54 वर्ष मानी जाएगी|