बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) पटना ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स 2025 – 27 में एजुकेशन के लिए सूचना जारी कर दिया है | इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं| इसकी परीक्षा बीएसईबी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के माध्यम से होगी|
लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है कि Bihar DELED Entrance Exam 2025 (बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025) के अब आवेदन मांगे गए हैं|

नीचे दी गई जानकारी को खूब ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें:-
विभाग का नाम | संक्षिप्त विवरण |
कोर्स का नाम | डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) |
कोर्स की अवधी | 2 साल (2025-2027) |
योग्यता | 12 वीं पास (सामान्य/ओबीसी के लिए 50 % व एससी/एसटी के लिए 45 %) |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 11 जनवरी 2025 से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 5 फरवरी 2025 तक |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 6 फरवरी 2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले |
परीक्षा की तिथि | जल्द घोषित होगी |
आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in |
Bihar DELED Entrance Exam 2025 || बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए आवेदन शुल्क:-
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी | 960/रू |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 760/रू |
भुगतान मोड | डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/यूपीआई द्वारा |
बीएसईबी बिहार डीईएलईडी 2025: आयु सीमा:-
बिहार डीईएलईडी 2025 के प्रवेश परीक्षा के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2025 तक ही की जाएगी| इस तिथि तक ही अधिकतम आयु की गणना की जाएगी|
कैटगरी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
सभी वर्ग के लिए | 17 वर्ष | कोई निर्धारित सीमा नहीं |
BSEB D.El.Ed. Eligibility 2025 || बीएसईबी डीईएलईडी 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता:-
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|
- सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 12 वीं कक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक 50% होना चाहिए|
- एससी एसटी वर्ग के लिए कक्षा 12 में न्यूनतम प्राप्तांक 45% अंक होना चाहिए|
Bihar D.El.Ed. Exam Pattern 2025 || बिहार डीईएलईडी परीक्षा पैटर्न 2025:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
सामान्य हिंदी/ उर्दू | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
विज्ञान | 20 | 20 |
सामाजिक अध्ययन | 20 | 20 |
सामान्य अंग्रेजी | 20 | 20 |
लॉजिकल रीजनिंग | 10 | 10 |
कुल | 120 | 120 |
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट |
बिहार डीईएलईडी परीक्षा आवेदन कैसे करें:-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
- ऊपर दिए गए वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें|
- आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें|
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें|
- फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास जरूर रख लें|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज:-
- आधार कार्ड
- 12वीं कक्षा का अंक पत्र और प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र एससी, एसटी, ओबीसी के लिए
- आय प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस के लिए
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- फोटो
- हस्ताक्षर का स्कैन किया गया कॉपी
- बिहार का निवास प्रमाण पत्र/डोमिसाइल
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ है:-
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का नोटिफिकेशन बीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 11 जनवरी 2025 को जारी हुआ|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू हुआ:-
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन बीएसईबी डिपार्टमेंट के द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2025 को शुरु किया गया|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है:-
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है हालांकि यह तिथि बढ़ भी सकती है|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि क्या है:-
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए फिस भुगतान करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 निश्चित है|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा:-
संबंधित विभाग की तरफ से एडमिट कार्ड जारी करने के लिए अभी तक कोई सूचना नहीं है लेकिन परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जरूर मिल जाएगी|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 हेतु परीक्षा की तिथि क्या है:-
बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 हेतु परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं है, जल्द ही घोषित होगी|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है:-
इस परीक्षा के लिए सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किया जाएगा| पास होने वाली अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा|
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 की परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन होगी:-
बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 की परीक्षा ऑनलाइन ही होगी|
महत्वपूर्ण लिंक:-
विवरण | लिंक |
ऑनलाइन आवेदन करें | क्लिक करें |
ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें | क्लिक करें |
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
निष्कर्ष:-
यदि आप प्राथमिक शिक्षक अर्थात प्राइमरी का अध्यापक बनने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए बीएसईबी डिपार्टमेंट की तरफ से Bihar DELED Entrance Exam 2025 || बिहार डीईएलईडी एंट्रेंस एग्जाम 2025 यह परीक्षा कराया जाता है पास होने उम्मीदवारों का चयन किया जाता है| इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 है आप जल्द से जल्द आवेदन करें और तैयारी शुरू करें|